हरिद्वार

करवा चौथ पर्व को लेकर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मेहंदी डिजाइन का आयोजन कल

अर्न विद लर्न और संस्कृति संरक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम की तैयारी सम्पूर्ण


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। महाविद्यालय में 31 अक्टूबर 2023 को अर्न विद लर्न और संस्कृति संरक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम की समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि अर्न विद लर्न कार्यक्रम में मेहन्दी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता के साथ-साथ साईबर सिक्योरिटी की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी जायेगी, जिसके लिए समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। बैठक में मुख्य रूप से अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, विनय थपलियाल, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. अनुरीषा सहित अनेक शिक्षक व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button