Blog

प्रदेश व्यापार मण्डल की युवा जिला कार्यकारिणी ने ली व्यापारी हितो की रक्षा की शपथ

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखंड का कार्यक्रम मंगो फार्म जगजीतपुर में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने की एवं संचालन युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने किया, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शुभम सुखीजा व् शैलेन्द्र कुमार को महामंत्री, उपाध्यक्ष शुभम नौटियाल, विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल राजपूत, मंत्री विदेश चौहान, सह मंत्री विक्की चौटाला, मीडिया प्रभारी विकास रावत, सह मीडिया प्रभारी मोहित सिंह,कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर, संदीप कुमार, तरुण अरोड़ा को मनोनीत किया गया प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारी हितो की रक्षा हेतु शपथ दिलाई, बैठक को सम्भोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की किसी भी रूप में शहर के बीचो बिच पोड टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा, पोड टैक्सी का संचालन होने से शहर के व्यापार व् व्यापारी का भारी नुकसान होगा, सरकार पोड टैक्सी का संचालन गंगा किनारे करें, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल व् प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा की जल्द ही कनखल, ज्वालापुर, नवोदय नगर, सहित नई इकाईयों का गठन किया जाएगा, प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल व् जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी, जिला महामंत्री अजय अरोड़ा ने कहा की  व्यापार मण्डल बिना भेद भाव के व्यापारी हितो के लिए काम कर रहा है मजबूती के साथ पुरे हरिद्वार में व्यापारी संगठन से जुड़ रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, प्रदेश सचिव चन्दर शेखर गोस्वामी, सचिव दीपक गौनियाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला महामंत्री अजय अरोरा, युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी, विजय प्रजापति, प्रवीण शर्मा, विमल सेक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, लक्ष्मी पति बालाजी, मास्टर मुन्ना चौहान, सुभाष खट्टर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button