उत्तराखंड

चर्चा: कुछ थानों, चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारी कर्मचारी फोन तक रिसीव करने से कर रहे परहेज

राजेश कुमार/सुरजीत सिंह

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार/सुरजीत सिंह) ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर में पिछले काफी समय से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि जनपद ऊधमसिंह नगर में लगातार अपराध बड़ रहे हैं। जिसमें आए दिन हत्याएं चोरी लूट मारपीट जैसी घटनाएं आम बात हो गई है, जिससे सभ्य समाज में हर पल भय का माहौल बना हुआ है। वहीं जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यदि कोई सूचना देने हेतु फोन पर सम्पर्क करना चाहे तो पुलिस द्वारा फोन तक रिसीव नहीं किया जाता। जिससे अपराधी बेखौफ होकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। जबकी उत्तराखंड राज्य के पुलिस मुख्यालय तक के अधिकरियों द्वारा फोन पर फरियादियों की समस्या को सुनते हुए तत्काल मदद दिलाई जाती है। लेकिन कुछ थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा फरियादियों को टहला दिया जाता है। वहीं चर्चा बनी हुई है कि कई थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पत्रकारों तक के फोन रिसीव नहीं कर रहे। इससे यह स्पष्ट होता है कि एक आम जनता को पुलिस द्वारा क्या उम्मीद रहती होगी। जिससे मजबूर होकर फरियादी जिले के उच्च अधिकारियों के पास मदद की गुहार लगाते दिखाई देते हैं। कई बार तो फरियादियों को जनपद के अधिकारीयों से भी न्याय नहीं मिलने पर पुलिस मुख्यालय देहरादून तक का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। वहीं सवाल यह उठता है कि न्याय दिलाने का भरोसा दिलाने वाले पुलिस के कुछ लापरवाह पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता के साथ ऐसा खेल क्यों खेलते हैं। वहीं शहर में चर्चा बनी रहती है कि कुछ खनन माफिया एवं नशे कारोबारी थाने में पुलिस वालों के साथ मिलकर चाय पीते नजर आते हैं, तो वहीं पुलिस को फरियादी की बात सुनने का समय नहीं होता। जिससे फरियादियों को मित्र पुलिस से सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे कुछ हिटलरशाही पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की वजह से ईमानदार पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की भी छवि धूमिल हो रही है, आख़िर उत्तराखंड की मित्र पुलिस के ऐसे कुछ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा इस तरह का ही रवैया अपनाया जाता रहा तो भला देवभूमि में कानून व्यवस्था को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को ऐसे पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए जिससे प्रदेश की जनता का मित्र पुलिस पर भरोसा बना रहे।

Related Articles

Back to top button