हरिद्वार

शबनम जहाॅ ने संविधान दिवस पर प्रत्येक नागरिक को दी बधाई

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन की (महिला मोर्चा) प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ ने संविधान दिवस के अवसर पर देश के प्रत्येक नागरिक को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा में भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। और जो लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है। जो देश के हर एक नागरिक को अपना मूल अधिकारों को प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button