हरिद्वार

भारत पूरी दुनिया में सबसे विविध देशों में से एक: रेखा नेगी

नीटू कुमार हरिद्वार सवांददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मानव अधिकार संरक्षण समिति की कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी ने विश्व हिन्दी दिवस बच्चों के साथ मनाया। उन्होने बच्चों को विश्व हिन्दी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत जैसे हिंदी प्रधान देश में दो हिंदी दिवस मनाएं जाते है एक 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस और दूसरा 14 सितम्बर को जिसे हिंदी दिवस या फिर राष्ट्रीय हिंदी दिवस का कहा जाता है। उन्होने बताया कि भारत पूरी दुनिया में सबसे विविध देशों में से एक है। भारत में कई धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, व्यंजन और भाषाएं हैं। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हमारे देश में हिंदी भाषा को हर कोई आसानी से समझता और बोलता है। उन्होने बच्चों को कहा जहाँ अंग्रेजी एक विश्वव्यापी भाषा है और इसके महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है वहीँ हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं और हमें हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाने से साबित होता है कि सत्ता में रहने वाले लोग अपनी जड़ों को पहचानते हैं और चाहते हैं कि लोगों द्वारा हिंदी को भी महत्व दिया जाए। उन्होने बच्चों को कोविड के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जीविका नेगी, निष्कर्ष नेगी, मंथन कालरा, दिव्यान्शी नौटियाल, मयंक, वेदी, कृति नौटियाल आदि बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button