हरिद्वार

घाड़ क्षेत्र वासियों को सरकार द्वारा पुल का तोहफा, एक वर्ष में होगा निर्माण कार्य पूरा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद क्षेत्र के रिठौरा ग्रांट गाँव के निवासियों को सरकार ने विकास के रूप में बड़ी सौगात दी है। सरकार ने रिठौरा ग्रांट की रोह नदी पर पुल निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। जिसके निर्माण का कार्य दून इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को दिया गया है। और कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाएगा। वही पुल निर्माण कार्य के लिए कंपनी के आधिकारी और कर्मचारी ने शुरुआत भी कर दी है। और आज कंपनी अधिकारी व कर्मचारियों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नारियल तोड़कर कार्य कैंप का उद्घाटन भी किया है। वही कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर विजय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह पुल हरिद्वार पीडब्ल्यूडी विभाग की रेक देख और लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। और इस पुल की लंबाई लगभग डेढ़ सौ मीटर होगी। जिसमें छ: कुएं होंगे और पुल के दोनों ओर सात सौ मीटर लंबी रोड भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुल का कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। वहीं आपको अवगत करा दें कि इस रोह नदी पर पुल व रपटा न होने के कारण क्षेत्र वासियों को यहां से गुजरने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी नदी के अंदर से ही गुजरते हैं और नदी में रेत व पानी होने के कारण अधिकतर यहां से गुजरने वालों के वाहन आदि भी फंस जाते हैं। कई कई घंटे बड़ी मशक्कत करने के बाद उन्हें अपने संसाधनों को निकालना पड़ता है। वही बरसात के मौसम में भी क्षेत्रवासियों के सामने काफी दिक्कतें आती है और जब नदिया उफ़ान पर होती है तो क्षेत्र वासियों के रास्ते भी बंद हो जाते हैं। जिसमें क्षेत्रवासी अपने आपको बंधा हुआ महसूस करते हैं। क्योंकि कोई भी सामग्री और न ही कोई साधन रोह नदी से पार किया जा सकता है। और न ही जरूरतों का सामान नदी के दूसरे छोर से लाया जा सकता है। और भी बहुत सी क्षेत्र वासियों के सामने बड़ी अनेकों समस्या खड़ी रहती है। बरसात के मौसम में तो यह रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। और तो और किसानों के सामने भी बड़ी समस्या रहती है। राहगीर भी इस रास्ते से गुजरते हुए कतराते है। सरकार ने तमाम समस्याओं को देखते हुए समस्याओं का समाधान करने के लिए विकास के रूप में एक बड़ा तोहफा क्षेत्रवासियों को दिया है। पुल बने से जहां क्षेत्र वासियों को लाभ पहुंचेगा, तो वही दूसरी ओर घाड़ क्षेत्र विकास से विकसित भी होगा। और यह पुल कई दर्जनों गाँव को भी जोड़ेगा। दूर जाने वाले मुसाफिर भी इस पुल का भरपूर लाभ उठा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button