पिरान कलियर

सिलक्यारा उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों एवं भ्रष्टधिकारियों को लेकर सरकार को घेरते हुए गांधी पार्क में धरने पर बैठा सुराज सेवादल, सौंपा ज्ञापन

जावेद अंसारी पिरान कलियर प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। सिक्यारा उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकालने में देरी से नाराज एवं भ्रष्ठधिकारियो को लेकर प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर अनेक सवाल उठाए।आज सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने देहरादून गांधी पार्क में जमकर विरोध धरना प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग और सिक्यारा उत्तरकाशी टनल में 12 दिन से फंसे मजदूरों को निकालने में सरकार की विफलता पर अनेकों सवाल उठाए। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने अपने संबोधन कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरण पर है भ्रष्ट अधिकारी कई सालों से एक ही जगह कुर्सी पर जमे हुए हैं और ईमानदार अधिकारी एक महीने भी नहीं टिक पा रहे है। उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर फेल है।युवा बेरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़को का बुरा हाल है। ईमानदार अधिकारी परेशान भ्रष्टअधिकारी मालामाल सरकार मस्त तो जनता पस्त।वही उपस्थित पीरपुरा प्रधान प्रतिनिधि व सुराज सेवादल के वरिष्ठ नेता मोहम्मद इंतजार ने भी अपने संबोधन भ्रष्टाचारियों पर जमकर बरसते हुए इन पर नकेल कसने की बड़ी बात कही। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुराज सेवादल के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता आशीष दीक्षित, प्रेद्श उपाध्यक्ष अजय मौर्य, प्रदेश संगठन मंत्री अतीश मिश्रा, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र राघव, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अध्यक्षअजय सिंह, हरिद्वार विधानसभा उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, रानीपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, शिवालिक नगर अध्यक्ष मोनू पाल, रावली महदूद वार्ड अध्यक्ष सचिन शर्मा,अशोक पाठक, सर्वेश, रवि, प्रदेश सचिव आशीष सैनी, अर्जुन करणवाल, हाजी इरफान अहमद, उस्मान अली, बुक्कनपुर प्रधान प्रतिनिधि साबिर राणा, ग्राम खटका उपप्रधान नफीस अहमद, रहीस अहमद मुकर्रबपुर, सनववर अंसारी, प्रधान मुजफ्फर अली, डा० फैजान अली, अलिजान, हिफाजत, साजिद अली, सत्तार अली एवं हमारी मात्र शक्ति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कावेरी जोशी, हिमानी अग्रवाल, नेहा राघव, सोनम, परमजीत कौर, उषा पाठक, संजू, सिरया, माया, रीकू सिंह, सुधा शर्मा, रीता, उर्मिला, विनोद देवी, बबली, रचना, लक्ष्मी, संगीता, वंदना शर्मा आदि सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button