उत्तरप्रदेशदुनियाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

अफजलगढ़ वार्ड नंबर 5 की जिला पंचायत सदस्य प्रतिभा चौहान की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी की सूचना से सपा कार्यकर्ताओं व आम जनता में खुशी की लहर

ब्यूरो न्यूज़

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सपा ने शनिवार को अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाकियू ने भी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह ताल ठोक दी है। भाकियू के साथ आसपा के आठ जिला पंचायत सदस्य आ गए हैं। आजाद समाज पार्टी और भाकियू चुनाव में एक साथ हो गए हैं। इस हालत में सपा गठबंधन को तय करना है कि वह किसे चुनाव लड़ाए। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले दोनों दावेदारों ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

सपा के पास सबसे ज्यादा 20 जिला पंचायत सदस्य हैं। सपा से अफजलगढ़ वार्ड नंबर 5 से लगातार दूसरी बार हजारों वोटों से जीत कर जिला पंचायत सदस्य चुनी गई वरिष्ठ सपा नेता डॉ. शैलेंन्द्र चौहान की पत्नी प्रतिभा चौहान की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी, रफी अंसारी, शाहजहां, सरदार मनदीप सिंह चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे हैं। सपा से गठबंधन में रालोद के साथ भाकियू के दो सदस्य हैं। सपा मुस्लिम चेहरे को दरकिनार करके किसी नए हिन्दू चेहरे पर दांव खेलना चाहती है। डॉ. शैलेंन्द्र चौहान की पत्नी प्रतिभा चौहान आम जनता व सपा नेताओं कार्यकर्ताओं की पहली पसंद हैं। सपा नेता मान रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में हर सीट पर उन्हें डॉ. शैलेंद्र चौहान की पत्नी प्रतिभा चौहान का लाभ मिलेगा। सपा को शनिवार को अपने प्रत्याशी के पत्ते खोलने थे, लेकिन अब दो दिन बाद सपा गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा होगी।

वही बातचीत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के मुताबिक अभी उन्होंने प्रत्याशी पद पर पत्ते नहीं खोले हैं। दो दिन बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम सभी के नामों पर विचार किया जा रहा है। जिले की मौजूदा स्थिति को देखकर जो सही होगा, वही निर्णय लिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक दोनों दावेदारों के नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं। वहीं से प्रत्याशी की घोषणा होगी। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के मुताबिक आजाद समाज पार्टी और भाकियू एक साथ आ गए हैं, दोनों के पास 16 सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button