उत्तरप्रदेश

प्रांतीय महामंत्री आशुतोष तिवारी का किया भव्य स्वागत

राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडरी) बागपत। उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री आशुतोष तिवारी सोमवार को परिवहन कार्यालय बागपत में पहुंचे। यहां पर उनका कर्मचारियों व अधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ शाखा बागपत के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश संभागीय कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से भारी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अध्यक्ष पद पर संजय सिंह, महामंत्री पद पर आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रवण सिंह, संगठन मंत्री पद पर अनुज यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अमित श्रीवास्तव तथा संप्रेक्षक पद पर देवेंद्र सिंह विजयी हुए।उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रांतीय महामंत्री बने आशुतोष तिवारी काफी लंबे समय तक बागपत परिवहन कार्यालय में तैनात रहे। वर्तमान में वह गाजियाबाद परिवहन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह परिवहन कार्यालय बागपत में पहुंचे और उनका यहां पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत समेत कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button