देहरादून

जीवन में समय काटा या बांटा इसका मूल्यांकन जरुरी: नड्ढा

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बैठकों के आधार पर लिए गए निर्णय धरातल पर उतरने जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में समय काटा या बांटा यह मूल्यांकन प्रत्येक दिन होना चाहिए। पार्टी का क्या उद्देश्य है उस उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, विधानसभा प्रभारी सह प्रभारी एवं विस्तारक प्रमुख बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हमारा उद्देश्य संगठित होकर दल के रूप में जनिहित व समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है। आज प्रधानमंत्री मोदी भारत के नहीं अपितु विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं हाल ही के दिनों में यह संपूर्ण विश्व ने देखा है। हमारा संदेश सामान्य कार्यकर्ता के कार्यों में दिखना चाहिए हमारा संदेश समाज तक पहुंचे इसके लिए कठोर साधना की आवश्यकता है। संपूर्ण भाव को लेकर ही 2022 की विजय के लिए हम बड़े हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह तो मन व विचार की लड़ाई है इसी के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार देश व राज्य को एक समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। संगठन से मिले कार्यों पर पूर्ण ताकत लगाकर कार्य करें सभी काम करने वाले बने। भाजपा की ताकत बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है जो चुनाव बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि अन्य दल केवल चुनावी पक्षी बनकर चुनाव में छटपटाते हुए दिखेंगे और भ्रम की स्थिति समाज के बीच में पैदा करेंगे यह हमें सभी की जिम्मेदारी है कि हम सभी को उनके दुष्प्रभाव में समाज को बचाना है सभी का समावेश की चिंता करते हुए 2022 के लक्ष्य को फतह करना है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के बलबूते आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है कार्यकर्ता के बलबूते पर 2022 के विजय के लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे और विपक्षियों को 2017 से भी बड़ी पटकनी देंगे। हमें पूर्ण आशा है कि डबल इंजन की सरकार ने अंतिम पद पर पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जो योजनाओं का लाभ दिया है उसका उसके जीवन स्तर में आर्थिक व सामाजिक सार्थक बदलाव देखने को मिला है। सबके मन में एक भाव है जिस प्रकार से मोदी सरकार ने कार्य किए हैं उसकी चर्चा भारत में ही नहीं अपितु विश्व में चर्चा हो रही है। भारत माला व ऑल वेदर जैसे कार्य धरातल पर उतारकर जो विकास की एक अलग धारा बही है उससे आम जन को सुलियत प्रदान हुई है।  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे आज सभी के सामने हैं हम पहाड़ वासी सपने में भी नहीं सोचते थे कि कभी पहाड़ों में ट्रेन चलेगी विकास के अनेक कार्य हुए हैं। पहले जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर ढाई सौ यात्रियों की सुविधा थी अब वह बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स ने उत्तराखंड में बहुत ही अच्छे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड को और एक मिलने वाला है जिससे प्रदेशवासियों को और बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी। टनकपुर से बागेश्वर रेल लाइन के लिए 28 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। पहले खटीमा से रुद्रपुर तक जाने में घंटों लग जाते थे अब मात्र 45 मिनट में यह सफर तय हो जाता है। जीवन को हर स्तर पर भाजपा की सरकार ने सरल बनाया है। हर जिले को हवाई हवाई सेवा से जोड़ रहे हैं चिन्यालीसौड़ में यह सुविधा हमारी सरकार में सुचारू रूप से चल रही है। पिछले 4.5 साल में 250 तक की आबादी वाले गांव में 756 से अधिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़के बनी है। आए दिनों प्रदेश में देखने को मिलता था आंगनवाड़ी, आशा, उपनल, ग्राम प्रधान, विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों के आंदोलन देखने को मिलते थे। आज हमने रास्ता निकालकर  सभी के अनुरूप व्यावहारिक रूप से उनकी मांगों को पूर्ण किया है। हमारी सरकार “तीन मंत्रों” पर कार्य कर रही है सरलीकरण, समाधान और निरस्तीकरण के साथ आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार में हर किसी की सुनवाई हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी का जो सपना है कि जब उत्तराखंड का 25 वा स्थापना दिवस होगा तब उत्तराखंड राज्य अग्रिम राज्यों में गिना जाए और हमारा इस ओर सार्थक प्रयास है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हमारे कार्यक्रमों में निरंतर संख्या बढ़ रही है यह स्पष्ट संदेश है कि 2022 की विजय प्रदेश के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आएगी। हमारे कार्यक्रमों की संख्या में जिस प्रकार मंच तक आते-आते घंटों लग जाते हैं विपक्षी उस से डरे हुए हैं। हमारी रणनीति सही दिशा में जा रही है हमारे राजनीतिक विपक्षी दलों के पास इस तरह का ना तो संगठन है, ना ही जनप्रतिनिधि, ना ही कार्यकर्ता है। हमारी प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में एकता ही नहीं है आपसी लड़ाई में मशगूल है। अखबारों में दिख रहा है की कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई चरम पर है वह बारात व दूल्हे की दुविधा में गिरी हुई है। हमारा जो महा संपर्क अभियान से  इस अभियान में 250000 कार्यकर्ता लगने वाले हैं जिससे कि यह 2022 की विजय को मजबूती देगा। हमारी विजय  का प्रमुख आधार बूथ पर कार्यरत कार्यकर्ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हमें कार्य दिए हैं और जो लक्ष्य दिया है हम उस पर चल रहे हैं और बड़ी ही मजबूती से उसे धरातल पर आगे बढ़ा रहे हैं हमारे अनुकूल वातावरण बना हुआ है और उसको धरातल पर 2022 के चुनाव में दिखेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आर०पी सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजय जी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट आदि विशिष्ट जन्म उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button