उत्तरप्रदेश

लोकतंत्र की हत्यारी सरकार अखिलेश यादव की लोकप्रियता से घबराई

राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)

नज़र बन्द करके आवाज़ दबाने से समाजवादी डरेंगे नही

(राव ज़ुबैर पुंडीर) सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र और संविधान में आस्था और विश्वास नही है, ये बात वो खुद अपने कारनामो से प्रमाणित करने में लगी हुई है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एवम वरिष्ठ नेता फैसल सलमानी ने नज़र बंदी से मुक्ति के बाद जारी एक बयान में दिए है। थाना जनकपुरी क्षेत्र अंतर्गत खनलमपूरा निवासी सपा नेता एवम पूर्व नगर अध्यक्ष फैसल सलमानी को उनके घर मे ही नज़र बन्द कर लिए जाने और भारत के गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के राजकीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास हेतु सहारनपुर आगमन पर संभावित विरोध को नही होने देने तथा व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने के सम्बंध में कहे है। सलमानी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार हर मुहाने पर बुरी तरह विफल हुई है, जिसके कारण प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी तो मुखर विरोध कर ही रहे है बल्कि भाजपा के नेताओ द्वारा भी विरोध होने के कारण उन्हें भी नज़र बन्द किया जाना स्पष्ट कर रहा है कि भजपा भीतर से कितनी डरी हुई है और 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें प्रदेश से उखाड़ फेंकने और समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button