हरिद्वार

देवेंद्र प्रजापति ने झंडा रोहण कर दी तिरंगे को सलामी

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखंड शिवसेना हरिद्वार इकाई की ओर से जिला प्रमुख किसान मोर्चा नूतन उपाध्याय के नेतृत्व में कटारपुर चौक पर ध्वजारोहण किया। सभी शिवसैनिकों ने ध्वज को प्रणाम कर राष्ट्रगीत के साथ भारत माता की जय घोष के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में दिल्ली से आए राज्य प्रमुख संदीप चौधरी का उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने भगवा पका पहनकर स्वागत किया, और उनके साथ आई टीम का भी अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने झंडा रोहण कर राष्ट्रीय गान के बाद तिरंगे को सलामी दी। प्रजापति ने कहा कि सभी भारतीय हर साल 26 जनवरी को बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं इस दिन सभी लोग अपना धर्म, जाति, पंथ और बहुत कुछ भूल जाते हैं। यह दिन पूरे देश को एक साथ लाकर देश की विविधता को दर्शाता है। भारत की राजधानी नई दिल्ली इसे गणतंत्र दिवस परेड के साथ मनाती है जो भारतीय सेना की ताकत और हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करती है। इसी दिन साल 1950 में भारत पूर्ण रूप से गणतंत्र बना था। दिल्ली से आए राज्य प्रमुख संदीप चौधरी ने भी तिरंगे को प्रणाम कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह, मुख्य सचिव सत्यवीर राठौर, गौशाला प्रभारी नेमचंद सैनी, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश सह सचिव मुकेश उपाध्याय, ग्राम प्रमुख टांडा मझादा राजू राठौड़, मनीष पाल सैनी, निक्की राठौड़, अभिषेक कश्यप, मलकीत राठौर, निखिल राठोर, प्रमोद कुमार, मोहित कुमार, पप्पू, सुमित कुमार, सोमपाल राठौर, निशांत प्रजापति, अजय कश्यप, सतीश कुमार, अभय यादव, उज्जवल गर्ग, आर्यन शर्मा, शिवम मेहता, अभिषेक रोहिल्ला आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button