लक्सर

आप ने फूंका कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

फिरोज अहमद जिला ग्रामीण प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। देर शाम लक्सर विधानसभा के सुल्तानपुर कस्बे में आप पार्टी ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूका और जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आप पार्टी के केंद्रीय ऑब्जर्वर नवीन मारिया ने कहा भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है, भाजपा के लोगों ने हमेशा प्रदेश की जनता को अनाप-शनाप बोला है भाजपा सरकार के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता को हरामखोर कहा, यह आप पार्टी की नीतियों व जनता से पार्टी को लगातार मिल रहे समर्थन से बौखलाए गए हैं, और प्रदेश की जनता को बुरा भला कह रहे हैं। उन्होंने कहा जब विधायक कई कई पेंशन फ्री बिजली और अन्य सुविधाएं लेते हैं तो वह हरामखोर नहीं होते और प्रदेश की जनता को अगर आप पार्टी सब के बराबर हक देना चाहती है तो हरामखोर हो जाती है। उन्होंने कहा कि सुबोध उनियाल को जनता से माफी मांगनी चाहिए, वही विधानसभा संगठन मंत्री आजम भारती ने कहा अब प्रदेश की जनता को लूटने वाली पार्टियों के पाप का घड़ा भर गया है जब इनके पास जनता के लिए करने को कुछ नहीं बचा तो अब उत्तराखंड की जनता को अनाप-शनाप बोल रहे हैं उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन में आज आप पार्टी ने सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया है उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की जनता से माफी नहीं मांगेंगे तो आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button