हरिद्वार

महालक्ष्मी व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

वेद प्रकाश चौहान मुख्य सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(वेद प्रकाश चौहान) हरिद्वार। माँ गंगा प्रॉपर्टीज कार्यालय में महालक्ष्मी व्यापार मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु अरोरा, महामंत्री जतिन सोढ़ी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल सहित कोर कमेटी के संजय चौहान, केतन सहगल, कुश बुद्धिराजा, जगत सिंह रावत का भव्य सम्मान स्वागत किया गया है। वही व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु अरोरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद और निष्ठा के साथ व्यापारिक गणों ने मुझे अध्यक्ष पद की कमान सौंपी हैं। उस विश्वास पर बरकरार रहते हुए व्यापारियों के सामने उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों के हितों में सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए कहा कि जिन समस्याओं से व्यापारी इस समय जूझ रहे हैं उन समस्याओं को भी शासन प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। पदाधिकारियों का स्वागत करने में सतपाल बह्मचारी का अनुज भ्राता डॉ. सुशील शर्मा, एकलव्य गोस्वामी, आशीष भारद्वाज, प्रशांत शर्मा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व महालक्ष्मी व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button