हरिद्वार

ईद मिलादुन्नबी पर जश्न का माहौल, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दी एकता की मिसाल

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का यौमे विलादत (जन्मदिन) जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कौमी सद्भावना जुलूस निकाले गए। इस मौके को खास बनाने के लिए स्थानीय पार्षद इसरार अहमद सलमानी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाओं के साथ मुस्लिम समाज का स्वागत किया और फल बाँटे। जिसने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, वरुण बालियान पहुँचे और कहा पैगम्बर साहब की तालीम मानव समाज के फलाह, तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति, विश्व बन्धुत्व का था। सौहार्द्र, प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाएं। वहीं उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दी। इस मौके पर इरफान अंसारी, हाजी यूनुस मंसूरी, जावेद सलमानी, हारुन अंसारी, पार्षद सुहेल अख्तर, रियाज अंसारी, नसीम सलमानी, इक़बाल उर्फ़ मुन्ना सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, मेहरबान खान, तासीन अंसारी, जफर अब्बासी आदि।

Related Articles

Back to top button