हरिद्वार

वात्सल वाटिका के बच्चों ने मुख्यमन्त्री के जन्मदिन पर लिया खेलों में भाग

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों हेतु माननीय कैबिनेट मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास उत्तराखंड रेखा आर्या के निर्देशानुसार खेल प्रतियोगिता का आयोजन मल्टीपरपज स्पोर्ट हाल परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में वात्सल वाटिका के बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया जिसमें वात्सल्य वाटिका के बच्चों ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदीप मिश्रा (प्रबंधक वात्सल वाटिका) ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चो के लिए इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहने हेतु उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Back to top button