हरिद्वार

दो दिवसीय यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन श्री यंत्र मंदिर कनखल में

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन श्री यंत्र मंदिर कनखल के सभागार किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड के युवा साई भक्तों को साई संगठन के उच्च पदाधिकारियों ने मोटिवेशन का कार्य किया, और उन्हें सत्य, धर्म, शांति और प्रेम के सूत्रों को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। इसमें 260 युवा साई भक्तों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जबकि युवा साईं भक्तों के अलावा 380 साई भक्त इस शानदार कार्यक्रम के गवाह बने। श्री यंत्र मंदिर के अधिष्ठाता निर्वाण पीठाधीश्वर तथा श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस भव्य समारोह में अनेकों विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। जिनमें विधायक प्रदीप बत्रा, उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार जोशी, वरिष्ठ पूर्व वन अधिकारी अश्विनी कुमार शर्मा एवं राष्ट्रीय आध्यात्मिक समन्वयक मुरली जाजू उपस्थित थे। सभी ने अत्यंत महत्वपूर्ण सूत्रों को प्रतिपादित करते हुए सहज भाषा में युवा साई भक्तों के सम्मुख परिभाषित करने का प्रयास किया। जिसे सभी ने पूर्ण मनोयोग के साथ श्रवण किया और अपने जीवन में आत्मसात करने का वचन दिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम जो युवा साई भक्तों हेतु साधना शिविर के रूप में संपादित हुआ इसमे उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून, रूड़की, हरिद्वार एवं नैनीताल और उधमसिंह नगर के युवा साई भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस कार्यक्रम को उत्कृष्टता प्रदान करने हेतु साई संगठन के राष्ट्रीय आध्यात्मिक समन्वयक मुरली जाजू डी.ए.वी पीजी कॉलेज देहरादून के पूर्व प्राचार्य डॉ राकेश वर्मा, अंग्रेजी की प्रोफेसर डॉ अंजली वर्मा, अल्मोड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ सरकार केंद्रीय विद्यालय देहरादून के प्राचार्य डॉ संजय सक्सेना, भारतीय थल सी के सेवानिवृत्त कर्नल जोगेंद्र सिंह श्री सत्य साईं सेवा संगठन उतर प्रदेश के अध्यक्ष सचिन नेव, पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ आभा आहूजा, जिला अध्यक्ष हरिद्वार एम.आर. अरोरा जिला अध्यक्ष देहरादून नीरज थापा, वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश हांडा, जिला अध्यक्ष उधमसिंह नगर साई सुनील, नैनीताल के अशोक नेगी एवं शिव गर्ग साथ ही दिनेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष डॉ किशोरी लाल, जनपद हरिद्वार से कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रकाश जोशी एवं कार्तिक चांदना, कुमारी चित्रा चांदना रहे। डॉ सुनील कुमार जोशी को साई संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। डॉ जोशी द्वारा मर्म चिकित्सा के माध्यम से सफलता पूर्वक पूर्णतया निशुल्क और निरापद अनेकों बीमारियों का कुशलतापूर्वक निदान होने की प्रक्रिया से व्यवहारिक रूप से समझाया। जिसे सभी ने स्वीकार किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे मनोज जायसवाल, अनिल गुप्ता, सुरेश चन्द्र श्री वास्तव, शुभम एवं सिद्धार्थ एवं उमा वर्मा, साई ईश्वरी, एवं विशाल शर्मा का विशेष योगदान रहा। आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का शॉल ओड़ाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने साईं बाबा को ईश्वर की साक्षात विभूति बताया और साई बाबा द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यो की प्रशंसा की साथ ही कहा कि वे इस कार्यक्रम का हिस्सा बन कर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व समिति संयोजक सुप्रसिद्ध क्रिकेटर रहे समाजसेवी प्रकाश जोशी द्वारा किया गया, साथ ही रुड़की साई समिति की प्रतिभा शाली महिला विंग की संयोजक कुमारी चित्रा द्वारा आकर्षक ढंग से निभाया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ किशोरी लाल ने इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की उत्कृष्टता हेतु प्रकाश जोशी को विशेष सम्मान प्रदान किया। मंगल आरती के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई।

Related Articles

Back to top button