रुड़की

मेयर गौरव गोयल ने हाल ही में बनी कई सड़कों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता में कमी के चलते मेयर गौरव गोयल द्वारा लगातार सभी वार्डों में जाकर इनका निरीक्षण किया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल को लगातार निगमवासियों की शिकायतें मिल रही हैं, कि उनके वार्ड में जो सड़कें चार-छ: महीने पहले बनी, वे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं या उन में गड्ढे पड़ गए हैं। इसी को लेकर मेयर गौरव गोयल लगातार निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में आईआईटीके वैज्ञानिकों के साथ कोर कटिंग का कार्य करा रहे हैं, जिससे कि इन बनी हुई सड़कों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को जनता के सामने लाया जा सके। रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल जो विगत दो दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं, वहीं मेयर का चुनाव उन्होंने दो वर्ष पूर्व निर्दलीय लड़ा था तथा चुनाव जीतकर वे पुन: भाजपा में शामिल हो गए थे, किंतु पार्टी के कुछ थाम्बेदार इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं और उन्होंने मेयर गौरव गोयल के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है, जिसके चलते उनकी पारदर्शिता एवं स्वच्छ छवि ही आज उनकी जान की दुश्मन बन गई है। मेयर गौरव गोयल पर विगत 2 दिन पूर्व जान लेवा हमला निगम के कई पार्षदों द्वारा किया गया, जिनकी नामजद रिपोर्ट उनके द्वारा करा दी गई है। मेयर गौरव गोयल के अनुसार उनके द्वारा नगर निगम में सड़क निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों में हो रही धांधली बाजी की जांच कराने के कारण ही उन पर यह हमला किया गया है, किंतु प्रश्न यह उठता है कि क्या भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का खामियाजा नगर के प्रथम नागरिक को अपनी जान कि सुरक्षा की गुहार के रूप में चुकाना पड़ेगा। अब देखना यह है कि संगठन और सरकार इस पूरे प्रकरण को लेकर क्या कदम उठाती है।

Related Articles

Back to top button