देहरादून

आखिर कब सुधरेंगी देवभूमि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं

मरीज ईलाज के लिए अन्य राज्यों के हॉस्पिटल में जाने को मजबूर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधायक तक जनता को उपलब्धियां गिनाने तक कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं दूसरी ओर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आज तक देवभूमि उत्तराखंड आज तक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है, जिस कारण देवभूमि उत्तराखंड के लोग आज अन्य राज्यों में ईलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं सरकार द्वारा कोई ऐसा सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल नहीं है जिसमें गम्भीर बीमारियों के ईलाज हो सकता हो। वैसे तो ऋषिकेश एम्स उत्तराखंड का एकमात्र हॉस्पिटल है जहां पूर्णतया सुविधाओं के साथ हर तरह का ईलाज हो सकता है, लेकिन पिछले काफी समय से यहां पर भी मरीजों को ईलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर इति श्री कर दी जा रही है। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं गम्भीर रूप से बीमार मरीज को भर्ती होने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे बेहतर ईलाज की उम्मीद लिए मरीज को सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है, जबकि एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व तमाम मंत्रियों का आना रहता है उसके बावजूद आम जनता को नज़र अंदाज़ कर दिया जाता है। वहीं चर्चा यह भी बनी हुई है कि आखिर उत्तराखंड सरकार द्वारा यहां की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की ओर कब ध्यान देगी। यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button