हरिद्वार

राम मंदिर राष्ट्र मंदिर, एक साझी विरासत, कुछ अनसुनी बातें नामक पुस्तक का लोकार्पण

नीटू कुमार हरिद्वार जिला संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं राम मंदिर राष्ट्र मंदिर पुस्तक लोकार्पण समिति द्वारा लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें राम मंदिर राष्ट्र मंदिर, एक साझी विरासत, कुछ अनसुनी बातें नामक पुस्तक का दिल्ली स्थित आकाशवाणी रंग भवन में लोकार्पण किया गया है। लोकार्पण मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉक्टर इंद्रेश कुमार के सानिध्य में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, आर्शीवचन गोविंद देव गिरी महाराज कोषाध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या, अध्यक्षता आलोक कुमार कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विशिष्ट उपस्थिति के०जी बालाकृष्णन पूर्व मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवंं पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग और डॉक्टर इंद्रेश कुमार आदि अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पुस्तक का लेखन प्रो.गीता सिंह और आरिफ़ खान भारती द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर शाहिद अख्तर, मोहम्मद साबरीन, डॉ. मोहम्मद इमरान चौधरी, खुर्शीद राजाका, संगठन मंत्री गिरीश जुयाल, तुषार कांत हिंदुस्तानी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सूफी संत के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ताहिर शाह, राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, मुख्य राष्ट्रीय संयोजिका शालिनी अली, भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर, उत्तराखंड संगठन मंत्री इस्लाम अब्बास, पसमांदा संगठन हरिद्वार जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, पसमांदा संगठन महासचिव मोहम्मद आसिफ उर्फ बिट्टू चौधरी, संगठन उपाध्यक्ष गुल्लू, संगठन महासचिव मोहम्मद शमीम आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button